बिन्दकी/फतेहपुर । राजकीय पॉलिटेक्निक बिन्दकी फतेहपुर में आज कैंपस में विभिन्न कंपनियों (मदर्सन आटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग सानंद,यजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अमदाबाद और रत्नमनी ट्यूब लिमिटेड) द्वारा कराया गया ।
जिसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न राजकीय/अनुदानित पॉलिटेक्निक (राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी फतेहपुर,राजकीय पॉलिटेक्निक कौशांबी,राजकीय पॉलिटेक्निक जगदीशपुर अमेठी, महामाया पॉलिटेक्निक कॉलेज महराजगंज,राजकीय पॉलिटेक्निक हमीरपुर ,राजकीय पॉलिटेक्निक डीह उन्नाव ,राजकीय पॉलिटेक्निक फतेहपुर, आरके पॉलिटेक्निक फतेहपुर, उमराव पॉलिटेक्निक फतेहपुर,राजकीय पॉलिटेक्निक घाटमपुर इत्यादि) के छात्रों को मिलाकर 220 छात्रों ने इंटरव्यू में पार्टिसिपेट किया । जिसमें 184 छात्रों को कंपनी ने सेलेक्ट किया और आज ही ऑफर लेटर प्रदान किया । कंपनी ने छात्रों को सालाना पैकेज 1.8 लाख से 2 लाख दिया । जिसमें मुख्य रुप से संस्था के प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण और संस्था के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ऑफिसर रविंद्र प्रसाद प्रवक्ता पेंट टेक्नोलॉजी (कार्यवाहक विभागाध्यक्ष पेंट टेक्नोलॉजी) के अथक प्रयास से कंपनी को बुलाया गया और छात्रों का प्लेसमेंट कराया गया ।
और इसके साथ ही साथ संस्था के कार्यवाहक विभागाध्यक्ष यांत्रिक अभियंत्रण सुजीत मौर्य,आलोक श्रीवास्तव विभागाध्यक्ष इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, शालिनी प्रवक्ता फिजिक्स, माधवी कुशवाहा प्रवक्ता मैकेनिकल इंजीनियरिंग,शिवांगी प्रवक्ताकेमिकल इंजीनियरिंग,मनीष कुमार प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,सोम नाथ प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, देवेश कुमार श्रीवास्तव प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग, डॉ० राहुल प्रवक्ता केमिकल इंजीनियरिंग,शिवचरण प्रजापति प्रवक्ता पेंट टेक्नोलॉजी,चंद्र नारायण प्रवक्ता पेंट टेक्नोलॉजी, डॉ० रुपाली प्रवक्ता अंग्रेजी, जितेंद्र गौतम प्रवक्ता इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, अजमत प्रवक्ता इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग और राजकीय पॉलिटेक्निक फतेहपुर से पंकज कुमार का इंटरव्यू ऑर्गेनाइज कराने में योगदान रहा ।
