बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के बिजुरी मोड़ के समीप अचानक मोटरसाइकिल सवार भैंस से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एंबुलेंस द्वारा भेजा गया ।
वहीं पर दौड़ कर रहे लड़कों ने 108 को सूचना दी । काफी देर इंतजार करने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची । जलाला निवासी मोहम्मद सहिद बिन्दकी की ओर से आ रहे था । तभी अचानक सामने से भैस आ गई और टकरा गए ।
थानाध्यक्ष गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बिंदकी भेजा गया ।
