
फतेहपुर : अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज,जोन प्रयागराज प्रेम प्रकाश के द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन फतेहपुर में आधारभुत प्रशिक्षण में उतीर्ण हुए 93 रिक्रूट आरक्षियों के दिक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर पासिंग आउट परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया ।


उन्होंने आउटडोर व इंडोर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले रिक्रूट आरक्षीगण को प्रशस्ति पत्र व सम्मान चिन्ह देकर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा प्रतीक चिन्ह भेट की गयी ।


तत्पश्चात पुलिस लाइन परिसर में पुलिस बल और परिवारीजनों के लिए बना कोविड अस्पताल का जायजा लिया गया ।


मौजूद स्टॉपनर्स व नियुक्त कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।


पुलिस लाइन परिसर स्थिति एसओजी कार्यालय का अनावरण किया गया महोदय द्वारा प्रशंसा की गयी ।



इसी क्रम में पी.ए.सी. 12 बटालियन में उत्तीर्ण 204 रिक्रूट आरक्षीगण के दीक्षांत समारोह परेड में मुख्य अतिथि के रूप सामिल होकर पासिंग आउट का मानप्रणाम ग्रहण कर निरीक्षण किया गया ।

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में सम्पूर्ण कार्यक्रम का सकुशल आयोजन किया गया ।

इस मौके पर जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे ,एसपी/सेनानायक सतपाल अंतिल, उप सेनानायक बंसराज सिंह यादव ,सहायक सेनानायक यशपाल सिंह,सैन्य सहायक अरशद जमाल शिविर पाल ,वेद मणि मिश्र,दलनायक उमाकांत त्रिपाठी,संतोष कुमार ,आरटीसी प्रभारी उपेंद्र कुमार,सूबेदार मेजर सुनील सिंह,शीतेंद्र दुबे ,मुख्य आरक्षी कमल कलामुद्दीन शाह ,मीडिया प्रभारी आरक्षी अंशुल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे
