बकेवर-फतेहपुर : थाना बकेवर क्षेत्र के ग्राम शकूराबाद निवासी जय नारायण अग्निहोत्री 68 वर्ष बीते दिन भोर में लगभग 3:30 बजे घर से निकला था । जिसके कपड़े रिंद नदी के किनारे रखे हुए मिले थे ।
बकेवर थाना पुलिस द्वारा गोताखोरों की मदद से चलाए गए सर्च अभियान के बाद वृद्ध का शव रिंद नदी से 36 घंटे बाद बरामद हो गया है ।
मृतक वृद्ध जय नारायण अग्निहोत्री के पुत्र कामता अग्निहोत्री ने उसके लापता होने की रिपोर्ट गुमशुदगी में दर्ज कराई थी । किंतु नदी के पास कपड़े मिलने से पुलिस ने गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया था ।
कल से चल रहे सर्च ऑपरेशन के 36 घंटे बाद वृद्ध का शव नदी के एक कुंड से बरामद हो गया । परिजनों व पुलिस के अनुसार वृद्ध शौच क्रिया करने के लिए नदी में गया था । जहां उसका पैर फिसल गया और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई ।
थाना प्रभारी जयचंद भारती ने बताया कि गोताखोरों की मदद से 36 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद वृद्ध जय नारायण अग्निहोत्री के शव को बरामद कर लिया गया है ।
थाना प्रभारी जयचन्द भारती का कहना है कि वृद्ध नदी के किनारे शौच के लिए गया था । जहां उसका पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया था । पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा है ।
