फतेहपुर । प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन संस्कृति अनुभाग के पत्र दिनांक 10 मार्च 2023 के क्रम में जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति के आदेशानुसार जनपद/तहसील/ब्लॉक स्तर पर समिति का गठन किया गया है । इसके द्वारा नवरात्रि/श्री राम नवमी के अवसर पर जनपद के विभिन्न देवी मंदिरों/शक्तिपीठो में सांस्कृतिक कार्यक्रम नियुक्त मण्डलियों द्वारा निरन्तर किया जा रहा है । दिन बुधवार को आखण्ड रामायण का आयोजन हो रहा है । जिसका समापन श्रीरामनवमी के दिन होगा । इसके लिए जिले के 18 मंदिरों का चयन करके कार्यक्रम कराया जा रहा है ।
