फतेहपुर । ब्लॉक संसाधन केंद्र मलवा में मलवा ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख शशि रमनजीत सिंह ने सरस्वती माँ के चित्र में दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण करके एक अप्रैल 2023 कों शुभारम्भ किया ।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि ज़ब हम लोग पढ़ते थे । उस समय जुलाई से सत्र प्रारम्भ होता था । लेकिन प्रति स्पर्धा के दौर में सरकारी स्कूल में एक अप्रैल से सत्र प्रारम्भ हो रहा हैं ।
इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार सिंह ने सभी आमंत्रित सदस्यों ब्लॉक प्रमुख,ग्राम प्रधान रामरूप,पूर्व प्रधान,प्राथमिक विद्यालय मलवा प्रथम की प्रधानाध्यापिका प्रीती पाण्डेय, अनुष्का,मेदिनी,रश्मि एवं मलवा द्वितीय की गरिमा द्विवेदी,रिचा, विशाल, मंजूषा,जूनियर मलवा से मोनिका सिंह एवं दोनों स्कूल के उपस्थित अभिभावकों का स्वागत किया ।मलवा प्रथम के नन्हें मुन्ने बच्चो द्वारा संस्कृतिक प्रोग्राम किया जिसे सभी ने सराहा ।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ एकेडमिक रिसोर्स परसन डॉ० सुनील कुमार तिवारी ने किया । बच्चो कों पुस्तकों का वितरण भी किया ।
