बकेवर/फतेहपुर । क्षेत्र में शुक्रवार को हुई बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि के कारण किसानों की रबी की फसलों का भारी नुकसान हुआ है । ये बेमौसम की बरसात किसानो के लिये आफत बन कर बरसी है । प्रभावित किसान मुआवजे की आश लगाए हुए हैं ।
देवमई विकास खंड के बकेवर बुजुर्ग,बिजुरी,करनपुर,जगदीश पुर,पाही,रसूलपुर बकेवर,बरीगवाँ,कांशमीरीपुर,मेघनपुर,दूबेपुर, बसिगरा,लालाबक्सरा,सराय बकेवर,जोगापुर सहित कई गाँवो के किसानों की गेंहू,चना सहित अन्य कई सब्ज़ियों की फसले तबाह हो गई हैं । क्षेत्रीय किसानों का कहना है कि उनकी गेहूँ की फसल पकी खड़ी थी । लेकिन इस प्राकृतिक आपदा के कारण कही-कही फसल बिलकुल गिर गई है । ऐसे में गेहूँ के नुकसान के साथ-साथ भूसे का भी संकट आ जायेगा । ऐसे में हम अपने पालतू मवेशियों को क्या खिलाएंगे । इस बार भी भूसे की कीमत आसमान छूने की उम्मीद है । इस बरसात ने हमे बर्बादी की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है अब सिर्फ मुआवजे पर ही आश टिकी है कहते हुए किसानों के आँखों से आँसू छलक उठे ।
