– सचिव ने परियोजना अधिकारी को पत्र देकर जांच कराए जाने की किया मांग ।
बकेवर/फतेहपुर । विकासखंड देवमई के मुसाफा ग्रामसभा में पिछले दिनों प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास पाने वाले कुछ अपात्र लाभार्थियों द्वारा आरोप लगाया गया था कि ग्राम सचिव द्वारा उनकी आवास की क़िस्त पर रोक लगा दी गयी है इन आरोपों को खंडन करते हुए मुसाफा ग्राम सचिव शिवानी मिश्रा ने परियोजना निर्देशक को लिखित जानकारी देते हुए सभी आरोपों का खंडन किया है और सक्षम अधिकारी से निष्पक्ष जाँच कराए जाने की मांग की है ।
परियोजना अधिकारी को दिए गए लिखित पत्र में ग्राम सचिव शिवानी मिश्रा ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना आये हुए आवासों के सत्यापन के दौरान ग्राम प्रधान व आवास सूची में शामिल ग्रामीणों द्वारा मुझे गुमराह कर गलत घर दिखाए गए थे । जिसको सही मानकर मैंने पहली किस्त का डोंगल लगा दिया था । परंतु सही जानकारी मिलते ही मैंने बैंक जा कर खाता धारकों के खातों में रोक लगा दी । इसके पश्चात सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण के साथ मैंने पुनः सघनता से जांच की । जिसमें कुछ लोगों के पक्के आवास पाए गए है । जिनके फोटोग्राफ भी उनके पास सुरक्षित हैं । अपात्रो की किस्त रोके जाने पर बौखलाए ग्राम प्रधान द्वारा लगातार मुझ पर दबाव बनाया जा रहा है । मुझ पर पैसे लेने के आरोप लगाने के साथ मेरी स्थानांतरण की धमकी दी जा रही है ।
इस विषय पर जब मुसाफा ग्राम सचिव शिवानी मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद है । प्रधान व कुछ लाभार्थियों द्वारा मुझे गुमराहा किया गया था । मुझ पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है । जिससे मैं मानसिक रूप से वह प्रताड़ना झेल रही है । उन्होंने सक्षम अधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की है । जिससे दूध का दूध पानी का पानी हो सके ।
1- अनीता पत्नी महेंद्र
2- जानकी पत्नी श्याम लाल
3- राम श्री पत्नी राम संजीवन
4- गुडिया पत्नी नीरज
