– मलिन बस्ती में पैदल चलकर जाने हालचाल,नास्ता कर दिया समानता का संदेश ।


– उपमुख्यमंत्री ने अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठा.दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय का किया निरीक्षण ।

– मेडिकल छात्र छात्राओं को उपमुख्यमंत्री ने मेडल व मेरिट प्रमाणपत्र प्रदान कर किया उत्साह वर्धन ।

Sub Editor Amit Kumar
फतेहपुर । उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार श्री ब्रजेश पाठक ने जनपद भ्रमण कार्यक्रम में सिद्धपीठ श्री ताम्बेश्वर मन्दिर में विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता,विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा एवं अन्य जन प्रतिनिधियों के साथ मन्दिर के महन्त के मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से दर्शन-पूजन किया ।
आज श्री सिद्ध पीठ तांबेश्वर मंदिर, फतेहपुर में दर्शन पूंजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। pic.twitter.com/JDlTaXBNB8
— Brajesh Pathak (मोदी का परिवार) (@brajeshpathakup) April 4, 2023
उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार ने शहर के मलिन बस्ती मोहल्ला रेडैया में पैदल चलकर बस्ती की व्यवस्थाओं का जायजा लिया
आज मलिन बस्ती मोहल्ला रडैया शहर फतेहपुर का निरीक्षण करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से मुलाकात की तथा नगर सफाई कर्मियों को सम्मानित किया।@BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/A4qO8XLXbw
— Brajesh Pathak (मोदी का परिवार) (@brajeshpathakup) April 4, 2023
और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थी श्रीमती गायत्री देवी पत्नी श्री प्यारेलाल के घर जमीन पर विधायक अयाह शाह श्री विकास गुप्ता,विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा के साथ बैठकर नास्ता कर समानता का सन्देश दिया और लाभार्थी के परिवार से कुशलक्षेम जाना ।
आज जनपद फतेहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी श्री प्यारे लाल जी के यहां विभिन्न गणमान्यजनों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए।@BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/CUhvY9Ybvq
— Brajesh Pathak (मोदी का परिवार) (@brajeshpathakup) April 4, 2023
उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि लाभार्थी का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (गोल्डेन कार्ड) के तहत गोल्डेन कार्ड बनवाया जाय । इसके दौरान सफाईकर्मियों से परिचय प्राप्त कर 10 कर्मियों को सेफ्टी किट वितरित किये ।
उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार ने अमर शहीद जोधा सिंह अटैया, ठा0 दरियाव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय फतेहपुर के बनाये गये निर्माण कार्यों के नक्शे का अवलोकन किया और मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हाल,प्रयोगशाला,लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण कर जायजा लिया ।




इस मौके पर प्रथम वर्ष 2021-22 के एम०बी०बी०एस0 परीक्षा मे प्रथम,द्वितीय व तृतीय श्रेणी में आये छात्रा उर्वसी सचान,छात्रा अर्शिया खान एवं छात्रा अदिति गुप्ता को उपमुख्यमंत्री मंत्री के द्वारा मेडल एवं मेरिट का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
साथ ही छात्रो द्वारा इन्टर कालेज क्रिकेट टूर्नामेंट में मेडिकल कालेज फतेहपुर की टीम के प्रथम आने पर टीम को मेडल पुस्कार प्रदान कर छात्रो को उत्साहवर्धन किया तथा छात्रो को सम्बोधित करते हुये कहा कि मेडिकल कालेज फतेहपुर में छात्रों के प्रशिक्षण की अच्छी व्यवस्था की गयी है । छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिये मै कामना करता हूं और छात्रों के बेहतर भविष्य के लिये राज्य सरकार पूरी तरह समय से सुविधा प्रदान करने को प्रतिबद्ध है ।
उन्होंने एनाटमी विभाग का निरीक्षण किया गया । एनाटमी विभाग की आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ० शिरीन जहां के द्वारा उनका स्वागत करते हुये छात्रों के द्वारा बनाये हुये एनाटमी विभाग के विभिन्न माडलो को प्रदर्शित किया गया ।
मा0 मंत्री जी ने आल ह्यूमन बाडी स्केलेटन और दिल के माडल और लिवर के माडल के बारे में विस्तृत जानकारी ली जिन छात्रो के द्वारा उक्त माडलों को बनाया गया है उनकी प्रशासा भी की ।
तत्पश्चात उपमुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार ने तहसील सदर के ब्लॉक तेलियानी के नरसिंह बाबा गौरक्षा आश्रम सलेमाबाद गौशाला का निरीक्षण किया । इसके दौरान गौशाला में 292 गौवंश संरक्षित पाए गए गौवंशो के लिए भूषा,दाना,चोकर,हरा चारा आदि की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली जो पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध पाया गया ।
अनादि काल से पूंजनीय गोमाता, जीवन और जीविका की आधार एवं सम्पूर्ण सृष्टि की पालक हैं।
आज नरसिंह बाबा गौरक्षा आश्रम सलेमाबाद (गौवंश), तेलियानी जनपद फतेहपुर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आध्यात्मिक व सांस्कृतिक उन्नयन की कारक गौ माता की सेवा कर पुण्यलाभ प्राप्त करते हुए।@BJP4UP pic.twitter.com/4Cd3MyP5K2
— Brajesh Pathak (मोदी का परिवार) (@brajeshpathakup) April 4, 2023
उन्होंने गौआश्रय परिसर में गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बनाये गए राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा “वर्मी कंपोस्ट निर्माण इकाई” एवं “गोबर के लट्ठे बनाने की इकाई” को देखा ।
खंड विकास अधिकारी तेलियानी द्वारा बताया गया कि प्रतिदिन 250 कुन्तल गोबर के लट्ठे का निर्माण किया जा रहा है और जैविक खेती के लिए वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार की जा रही है । इसका बाजार में सही मूल्य में बिक्री की जाती है जिसका 70 प्रतिशत समूह की महिलाओं व 30 प्रतिशत गौशाला की खर्चे के लिए उपयोग किया जाता है ।
आज उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन फतेहपुर ग्राम्य विकास विभाग, उत्तर प्रदेश शासन अंतर्गत "वर्मी कंपोस्ट निर्माण इकाई" एवं "गोबर के लट्ठे बनाने की इकाई " ब्लॉक मिशन प्रबंधन इकाई तेलियानी फतेहपुर, विकास महिला ग्राम संगठन,जमालपुर का निरीक्षण करते हुए।@BJP4India @BJP4UP pic.twitter.com/ARUvGFShhH
— Brajesh Pathak (मोदी का परिवार) (@brajeshpathakup) April 4, 2023
उपमुख्यमंत्री ने आध्यात्मिक व सांस्कृतिक उन्नयन की कारक गौ-माता को गुड़ खिलाया । मुख्यमंत्री सहभागिता योजनांतर्गत कुपोषित बच्चों के अभिभावकों यथा-श्री सद्दाम निवासी-बकन्धा ,श्री राकेश निकासी-सलेमाबाद,श्री गंगा प्रसाद निवासी-अल्लीपुर,श्री अंकित निवासी-अल्लीपुर को दुधारू गाय दी और कहा कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजनांतर्गत दिए गए दुधारू गायों का नियमानुसार समय से भुगतान किया जाय । साथ ही इसकी निरंतर निगरानी भी की जाय ।
इस अवसर पर विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता,विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल,विधायक खागा कृष्णा पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा,जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह,मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल,मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ0 आरपी सिंह,जिला विकास अधिकारी प्रमोद सिंह चंदरौल,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील भारती,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नवल किशोर,जिला सूचना अधिकारी आर0एस0वर्मा, खंड विकास अधिकारी तेलियानी विनय कुमार तिवारी सहित अनेक जनपद स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे ।
