– सांस्कृतिक प्रस्तुतीकरण देख अभिभावकों ने चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल को दिया कस्बे के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का खिताब ।

Sub Editor Amit Kumar
बकेवर/फतेहपुर । चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बकेवर में आयोजित वार्षिकोत्सव में मेरिट सूची के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय छात्र छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य विद्यालय स्टाफ को गिफ्ट ,मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।



इस मौके पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर यह जता दिया कि गांव में भी प्रतिभाएं है । जिनके उत्साह वर्धन की जरूरत है । छात्र छात्राओं ने सामाजिक व्यवस्थाओं पर नृत्य, नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को यातायात, फोन के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले नुक़सान पर करारा प्रहार किया और “सावधानी हटी दुर्घटना घटी” का संदेश दिया ।

मुस्लिम छात्रा हिना ने शिव तांडव का अद्भुत प्रदर्शन कर जहां लोगों का मन जीता वहीं यह संदेश दिया की कला का कोई धर्म,मजहब से कोई नाता नहीं है । कला ही एक मात्र है ।जिसके जरिए मानवता व आपसी भाईचारा को प्रगाढ़ किया जा सकता है । कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण में नर्सरी,पीजी से लेकर कक्षा 9 तक के बच्चों ने जिस कांफीडेंस के साथ किया । वह काबिले तारीफ था एक मजें स्टेज प्रोग्रामर की तरह ।


दर्शक दीर्घा में मौजूद अभिभावकों ने बच्चों के प्रस्तुतीकरण व टैलेंट को देखकर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल बकेवर को दिया सर्व श्रेष्ठ विद्यालय का खिताब । इस मौके पर पैरेंट्स मीटिंग में शामिल होने वाले अभिभावकों को विद्यालय की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव व प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने गिफ्ट देकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र छात्राओं में कक्षा यूकेजी के युवराज त्रिपाठी, कक्षा 1 की सृष्टि सिंह चौहान, कक्षा 8 की हिना खान सहित सभी कक्षाओं में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले सभी छात्र छात्राओं को रिपोर्ट कार्ड,प्रमाणपत्र,मेडल व गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया ।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव,निदेशक प्राची श्रीवास्तव,भाजपा के वरिष्ठ नेता जंग बहादुर गंज सिंह मखलू भइया,वरिष्ठ कवि भइया जी अवस्थी करुणाकर,बिग्रेडिर पंकज त्रिपाठी जीनियस प्रैस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव रवीन्द्र त्रिपाठी, विकास शुक्ला एडवोकेट, आदित्य त्रिपाठी, रमाकांत,शकील अहमद,शिक्षक दीपक कुशवाहा मयंक, अभिषेक,फारुख अंसारी,विनीत, बल विंदर गौर,आदिल,कोआर्डिनेटर राधा शुक्ला,एकाउंटेंट रूही खान,शिक्षिका अंकिता पाण्डेय,लक्ष्मी शुक्ला, संगीता द्विवेदी, अर्चना गुप्ता, सरिता,सपना,सुचि गुप्ता सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, गणमान्य नागरिक व पत्रकार मौजूद रहे ।
समारोह का संचालन शिक्षिका आयशा फातिमा व शिक्षक मयंक ने किया ।

समापन विद्यालय की डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव व प्रबंधक संजय श्रीवास्तव ने कर आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
