फतेहपुर । आगामी 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया महापर्व के अवसर पर भगवान श्री परशु राम जन्मोत्सव धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने को लेकर रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की बैठक शहर के सिविल लाइन इलाके में स्थित कैंप कार्यालय में आहूत हुई ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम का जन्म उत्सव बहुआ कस्बे में आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम की रूप रेखा तय करते हुए निर्णय लिया गया कि सुबह पर भगवान परशुराम की शोभायात्रा एक मैरिज हॉल के सामने से निकाली जाएगी जो बहुआ कस्बा के विभिन्न मार्गो का भ्रमण करते हुए पुनः उसी मैरिज हाल में पहुंचकर समाप्त होगी ।
इस शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम का सजीव दर्शन भक्त जनों को प्राप्त होगा इसके अलावा मैरिज हाल में शोभायात्रा के पश्चात गोष्ठी आहूत की जाएगी । जिसमें समाज के उत्थान एवं प्रगति को लेकर विस्तार से चर्चा करने के साथ ही समाज के लोगों से विचार मांगे जाएंगे ।
बैठक के दौरान सुशील कुमार तिवारी को विधि प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि बाबूलाल दुबे को गाजीपुर मंडल अध्यक्ष व नितेश तिवारी को भिटौरा ब्लाक का अध्यक्ष घोषित किया गया । इसके अलावा संगठन विस्तार के क्रम में अखिलेश त्रिपाठी,राम किशोर तिवारी,कैलाश तिवारी, सतीश अग्निहोत्री,अतुल दीक्षित को संगठन की सदस्यता दिलाई गई । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष त्रिपाठी व संचालन जिला प्रवक्ता विकास त्रिवेदी ने की ।
बैठक में प्रमुख रूप से अतुल तिवारी, के के शुक्ला, संदीप मिश्रा,अभय शुक्ला,निकित द्विवेदी,राजू अवस्थी,अनुराग शर्मा व उमाकांत शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
