बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना क्षेत्र के कंसाही गाँव निवासी एक नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप छात्रा के परिजनों ने रिश्तेदारों पर लगाया है । जिसकी शिकायत बकेवर थाने में करते हुए पिता ने छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है ।
विनोद कुमार पुत्र ब्रम्हाप्रसाद निवासी कंसाही ने बताया कि उनकी नाबालिग लड़की आयुषी उम्र लगभग 14 वर्ष भैसौली गांव के एक विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा हैं ।
विगत बुधवार को आयुषी भैसौली स्थित अपने विद्यालय में अंकपत्र लेने के लिए गई थी । उसी समय विद्यालय से कुछ दूर पहले चार पहिया सवार इंद्रपाल अपने दो पुत्रों विकास और लवकुश निवासीगण ग्राम बडौरी थाना कल्याणपुर के साथ छात्रा के इंतजार में घात लगाए हुए खड़े थे और आयुषी को देखकर उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ चार पहिया वाहन से ले गए । ये जानकारी कंसाई गांव के ही प्रत्यक्ष दर्शी मनोज कुमार व नीलम देवी ने परिवारजनों को दी । देर शाम तक आयुषी के घर वापस ना आने पर उसको घर वापिस लेने परिवारजन प्रत्यक्षदर्शी मनोज के साथ बडौरी गांव पहुंचे ।
छात्रा के पिता विनोद कुमार ने बताया कि वहां पर इंद्र पाल व उसकी पत्नी गीता और उसके दो अन्य पुत्र वेद प्रकाश व जय प्रकाश आदि लोगों ने उपरोक्त घटना से साफ इंकार करते हुए उसके साथ गाली-गलौज की और धमकी दी कि दोबारा अगर मेरे दरवाजे आए तो तुम्हारे हाथ-पैर तोड़ कर जान से मरवा देंगे ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि पिता विनोद की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर किया गया है । कार्यवाही की जाएगी ।
