फतेहपुर । आज पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी जाफरगंज सहायक नोडल अधिकारी के नेतृत्व में महिला थानाध्यक्ष कांति सिंह व ऐच्छिक ब्यूरो सदस्य मोहम्मद जावेद,ऋषि राज त्रिपाठी,श्रीमती कल्पना पांडे श्रीमती पूनम द्विवेदी,सुरेश जयसवाल,श्रीमती सविता के साथ पुलिस परामर्श केन्द्र में पारिवारिक पति-पत्नी संबंधित विवाद के 64 प्रकरण सुनवाई हेतु प्रस्तुत हुए । जिसमें 06 प्रकरण में काउंसलिंग के उपरांत पति पत्नी साथ साथ रहने हेतु समझौता किये । 06 परिवार के टूटते हुए रिश्ते को ऐच्छिक ब्यूरो के माध्यम से संबंधों में मिठास लाकर विदाई कराई गई । एक प्रकरण में एफआईआर हेतु संस्तुति की गई ।
16 प्रकरण में दोनों पक्ष की अनुपस्थिति के कारण फाइल निरस्त की गई तथा 41 प्रकरण में अगली सुनवाई हेतु तिथि दी गई ।
