बिंदकी/फतेहपुर । राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी में जिकप की संयुक्त प्रवेश की परीक्षा में पार्टिसिपेट करके प्रवेश ले सकते हैं ।
राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी में मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ऑटो) पेंट टेक्नोलॉजी और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 75 सीट उपलब्ध है । इसके अतिरिक्त मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल की लेटरल की 7 सीट उपलब्ध है । जी कप की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 01 जून से 5 जून तक होंगी । प्रवेश परीक्षा में वही भाग ले सकते हैं । जो जी कप परीक्षा फॉर्म भरेंगे । जी कप परीक्षा फार्म भरना या आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं ।
जी कप की परीक्षा फार्म की अंतिम तिथि 01 मई 2023 तक है इच्छुक छात्र-छात्राएं jeecup.admissions.nic.in की वेबसाइट पर जाकर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं । प्रवेश परीक्षा फार्म भरने की आवेदन शुल्क अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए ₹200 और पिछड़ा और सामान्य वर्ग के लिए ₹300 है ।
जी कप का प्रवेश परीक्षा भरने के लिए कम से कम हाई स्कूल उत्तीर्ण होनी चाहिए वही फॉर्म भर सकते हैं ।
राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी में रोजगार प्राप्त करने के सुनहरा अवसर उपलब्ध है ।
यहां पर 3 साल डिप्लोमा करने के बाद और अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट विभिन्न कंपनियों जैसे मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड टाटा मोटर्स लिमिटेड महिंद्रा, मदर्सन आटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग ,एजी इंडस्ट्री ,जॉन डीरे ट्रैक्टर ,कंसाई नैरोलैक पेंट्स,बरजर पेंट लिमिटेड,हीरो मोटर्स,अशोक लीलैंड,सुब्रोस ,बजाज इंडिया लिमिटेड,याजाकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड,रत्ना मणि, एसएसडब्ल्यूएल मेहसाना गुजरात,जॉनसन लिफ्ट एंड एस्केलेटर मैन्यु फैक्चरिंग कंपनी,जेसीबी इत्यादि में कराया गया । इसके अतिरिक्त डिप्लोमा करने के बाद सरकारी नौकरी भी पाने के सुनहरा अवसर है ।
राजकीय पॉलिटेक्निक बिंदकी में प्रयोगात्मक लैब लाइब्रेरी.ट्रेनिंग और प्लेसमेंट ड्राइव,समय-समय पर टेक्निकल ट्रेनिंग ड्राइव का आयोजन किया जाता है और कंपनी में जॉब पाने के लिए छात्र छात्राओं को पर्सनालिटी डेवलपमेंट ,कम्युनिकेशन स्किल्स, टेक्निकल स्किल और इंटरव्यू का प्रिपरेशन कराया जाता है तथा विभिन्न कंपनियों में इंडस्ट्रियल विजिट,ट्रेनिंग और सेमिनार का आयोजन भी कराया जाता है ।
छात्र-छात्राओं के रहने के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध है । यह जानकारी प्रधानाचार्य ध्रुव नारायण और ट्रेनिंग प्लेसमेंट ऑफिसर रविंद्र प्रसाद ने दी है ।
