बिन्दकी/फतेहपुर । खेतों से भूसा लादकर घर जा रहा अनियंत्रित ई रिक्शा पलट जाने से ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे इलाज के लिए एंबुलेंस 108 से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी पुत्तन उम्र 43 वर्ष पुत्र राम सरन अपने खेतों से ही रिक्शे में भूसा लादकर अपने घर ले जा रहा था । तभी गांव के समीप अनियंत्रित की रिक्शा पलट जाने से ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 से उसे इलाज लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
