बिन्दकी/फतेहपुर । तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिर कर दो युवक गंभीर घायल हो गए दुर्घटना के बाद हड़कंप मचा रहा था दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बिन्दकी में भर्ती कराया गया ।
जानकारी के अनुसार जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत घड़ी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को दिन में करीब 3:30 बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक से गिरकर विनोद उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश तथा सुशील उम्र 28 वर्ष पुत्र चंद्रभान दोनों निवासी मदुरी घेरा थाना जाफरगंज जनपद फतेहपुर घायल हो गया । दुर्घटना के बाद दोनों घायल को एंबुलेंस 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया ।
