लखनऊ । बोधिसत्व बाबासाहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर डाॅ. बी आर अम्बेडकर समाज सेवा समिति की अध्यक्ष सुश्री शशी गौतम की अध्यक्षता में एक समारोह सिधौली सीतापुर में आयोजित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।




इस मौके पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में 70 से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया । प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उत्साह वर्धन किया गया ।
जयंती समारोह का शुभारंभ अम्बेडकर समाज सेवा समिति की अध्यक्ष सुश्री शशी गौतम,प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत यादव,प्रदेश सचिव ओमप्रकाश,समाजसेवी पंकज कुमार गौतम,विनोद कुमार ,आशीष कुमार ,राजकुमार, जीनियस प्रैस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश सचिव रवीद्र त्रिपाठी,मिशन सुरक्षा परिषद के फतेहपुर प्रभारी नरोत्तम सिंह आदि ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।
समारोह में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सुश्री शशी गौतम ने सम्मानित किया और प्रतिभाग करने वाले सभी 70 प्रतिभागियों को पेन व पेंसिल देकर उन्हें शिक्षा के प्रति उत्साहित किया गया ।
इस मौके पर बोधिसत्व बाबासाहेब डाॅ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को अमल करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया ।
