फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में आरबीट्रेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत का आयोजन आज जनपद न्यायालय फतेहपुर में किया गया ।
उपरोक्त विशेष लोक अदालत में श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश जिला एवं सत्र न्यायालय फतेहपुर द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री अखिलेश कुमार पाण्डेय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न. 01 द्वारा कुल 01 वाद का निस्तारण किया गया । श्री मो0 अहमद खान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अन्नय न्यायालय पाक्सो एक्ट द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री रविकान्त द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ई0सी0 एक्ट द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री अनिल कुमार चतुर्थ द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया ।
श्री विनय तिवारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न0 06 द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया । इस प्रकार उक्त विशेष लोक अदालत में मध्यस्थता (आरबीट्रेशन) के कुल 06 वादों का निस्तारण किया गया ।
जपनद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रणंजय कुमार वर्मा द्वारा समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारीगण को विशेष लोक अदालत को सफल बनाने एवं सहयोग करने हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया ।
