बिन्दकी/फतेहपुर । पुलिस ने गश्त के दौरान एक आरोपी को सात किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष किया गया ।
जानकारी के अनुसार खजुहा चौकी इंचार्ज धीरेंद्र कुमार पांडेय अपने हमराह सिपाही के साथ गश्त कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुगल रोड स्थित नहर पुल के समीप से आरोपी सुधीर यादव पुत्र देवी प्रसाद यादव निवासी सदान बदान का पुरवा कोतवाली बिन्दकी को 7 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
