बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी बाजार करने आ रहे युवक की बाइक गांव के ही समीप अनियंत्रित होकर गिर गई । जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । राहगीरों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने युवक की हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के अमेंना गांव निवासी राम सजीवन का 18 वर्षीय पुत्र विकास कुशवाहा बाइक द्वारा बिंदकी बाजार करने आ रहा था तभी गांव के ही समीप बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई । जिससे बाइक में सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया ।
घायल को राहगीरों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया । प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत चिंताजनक देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया । वहीं दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी गई तो परिजनों में हड़कंप मच गया ।
