फतेहपुर । उपजिलाधिकारी सदर द्वारा तहसील सभागार में ग्राम बसावनपुर,चित्तिसापुर व लकड़ी ग्राम के कुल 78 किसानों को मुख्यमंत्री खेत खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना के अंतर्गत कुल 3,25455/- रुपए की सहायता राशि चेक के माध्यम से वितरित की गई ।
सहायता राशि ग्राम बसावन के श्री राम भवन सिंह,श्री छेदी लाल सिंह व ग्राम चित्तिसापुर के राजेश कुमार, राम प्रकाश श्रीवास्तव और ग्राम लकड़ी के उमेश कुमार,प्रभात कुमार,राम सुमेर,फूलकुमारी इत्यादि कृषकों को दी गई ।
गत 03 अप्रैल 2023 को सदर तहसील के उक्त ग्रामों में अज्ञात कारणों से आग लग गई थी । राजस्व टीम ने क्षति का आकलन कर मंडी परिषद को सूचना भेज दी थी और प्रभावित किसानों से ऑनलाइन आवेदन कराया गया था ।
शेष किसानों को भी अतिशीघ्र सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी ।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार विकास पाण्डेय,मंडी सचिव फतेहपुर व क्षेत्रीय लेखपाल विजय लक्ष्मी उपस्थित रहीं ।
