फतेहपुर । जमात-उल-विदा (अलविदा)/ईद-उल-फितर एवं परशुराम जयंती के त्यौहार में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने एवं की जाने वाली तैयारियों सम्बन्धी बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
उन्होंने कहा कि त्यौहारों को आपसी भाईचारे के साथ सौहार्द पूर्ण माहौल में मनाया जाय । ईद का त्यौहार तपस्या व त्याग का प्रतीक है । उन्होंने रमजान में अलविदा जुमा/ईद-उल-फितर पर विभागों द्वारा की जाने वाली तैयारियों को पूरी कर लेने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये है । उन्होंने तैयारियों से सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि साफ सफाई ,चूने का छिड़काव व जुलूस के मार्गो का रूट प्लान बना ले ।
उन्होने अलविदा जुमा तथा ईद की नमाज के लिए प्रशासन द्वारा की जाने वाली तैयारियों को अभी से प्रारम्भ करने के निर्देश दिये है । रमजान में मुस्लिम समुदाय द्वारा रोजा रखने के साथ साथ रोजा अफ्तारी व शहरी का कार्यक्रम होता है व मस्जिदों में तराबी होती है । मस्जिदों के आस-पास विशेष रूप से सफाई व्यवस्था व मार्ग प्रकाश की व्यवस्था समय से ठीक करा लिया जाये । उन्होने कहा कि आपत्तिजनक पशुओं व छुट्टा जानवरों के कारण कभी-कभी व्यवस्था की समस्या हो जाती है । इसको ध्यान मे रखते हुए अलविदा/ईद-उल-फितर ,तिथियों को इस सम्बन्ध में विशेष सर्तकता बरती जाय । पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों के मोबाइल नम्बर अपने पास रखे ताकि आकस्मिकता की दशा में काम आयें ।
उन्होने कहा कि कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के लिए पर्याप्त पुलिस व्यवस्था यातायात अग्नि शमन सेवाओ की पर्याप्त व्यवस्था की जायेगी । उन्होंने कहा कि पोस्टर पार्टी सभी थानाध्यक्ष निकालते रहे ।
अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) श्री विनय कुमार पाठक ने कहा कि ईदगाह/मस्जिदों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाये सभी तैयारियाॅं पूर्ण कर ली जाय । सभी मस्जिदों के आस पास साफ सफाई,पेय जल और चूना छिड़काव किया जाए । जलापूर्ति की समस्या नही होना चाहिए जिसके लिए टैंकरो,जनरेटर की व्यवस्था कर ली जाये निर्वाध जलापूर्ति हो सके ।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ,अपर जिलाधिकारी न्यायिक,पुलिस क्षेत्राधिकारी,समस्त ईओ,आदर्श व्यापार मंडल प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रदीप गर्ग,व्यापार मंडल अध्यक्ष खागा श्री शिवचंद्र शुक्ला,शहरकाजी श्री करी फरीदउददीन,श्री अब्दुल्ला सहित सम्भ्रांत नागरिक उपस्थित रहे ।
