फतेहपुर । जनपद के कासियापुर जाफरगंज विद्युत उपकेंद्र से शासन की मंशा अनरूप नये कृषि फीडर बनाने का काम आज से शुरू हुआ ।
एसडीओ बिंदकी नीटू ने बताया कि शासन द्वारा विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने और लाइन लॉस से बचाने, उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग जैसे समस्यायों का निदान होगा व निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी । कृषि फीडर बनने से निजी व सरकारी ट्यूबवेल के लिए अलग व्यवस्था होगी और गांव के लिए अलग फीडर होगा ।
जाफरगंज विद्युत उपकेंद्र कसीयापुर में आज जाफरगंज कृषि फीडर का कार्य शुरुवात हुयी ।
इस मौके पर जेई दीपेश गुप्ता टी जी टू सतीश कुमार,मान सिंह यादव,रज्जन,बरदानी सहित काम करने वाले कर्मचारी उपस्थित रहे ।
