बिन्दकी/फतेहपुर । निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई जिसके लिए प्रत्याशी या उनके साथी मौके पर पहुंचे और नामांकन पत्रों की जांच कराई नामांकन पत्रों की जांच सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलती रही ।
निकाय चुनाव को लेकर नगर पालिका परिषद बिन्दकी के चेयरमैन तथा 25 वार्ड के सभासद के लिए तथा नगर पंचायत जहानाबाद के चेयरमैन पद तथा 15 वार्ड के सभासद के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई थी । इसी के चलते मंगलवार को दिन में 11:00 बजे से नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया प्रारंभ हुई जो शाम 4:00 बजे तक चलती रही इस मौके पर एसडीएम बिंदकी अंजू वर्मा ,नायब तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी तथा कस्बा लेखपाल भान सिंह के अलावा तमाम अधिकारी कर्मचारी रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर मौजूद रहे बताते चलें कि नगर पालिका परिषद बिन्दकी के चेयरमैन सभासद नगर पंचायत जहानाबाद के चेयरमैन व सभासद के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है इसी के चलते 11 अप्रैल से 17 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया रही । 18 अप्रैल मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई । इसी क्रम में 20 अप्रैल गुरुवार को नामांकन पत्रों की वापसी का दिन है 21 अप्रैल शुक्रवार को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे । जिसके बाद दलित तथा निर्दलीय प्रत्याशियों की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी और चुनावी प्रचार घमासान चालू हो जाएगा ।
सभी प्रत्याशी मतदाताओं के पास जाकर जनसंपर्क तेजी से शुरू कर देंगे इसी क्रम में बताते चलें कि 4 मई को सुबह 7:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक मतदान होगा और 13 मई की सुबह 8:00 बजे से लेकर कार्य की समाप्त बिन्दकी कस्बे के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मतों की गिनती होगी और हार जीत का फैसला होगा ।
