कानपुर । नरवल थाना क्षेत्र के नरवल कस्बे में मंगलवार की सुबह एक युवक का शव बगीचे के नीम के पेड़ में दुपट्टा के सहारे अपनी जीवन लीला की समाप्त कर लिया सूचना मिलते ही नरवल एसएचओ चंद्रकांत मिश्रा अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुट गए उधर घटना के बाद युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है । इसको लेकर ग्रामीण तरह तरह का चर्चाएं हो रही हैं ।
जानकारी के अनुसार नरवल थाना क्षेत्र के नरवल निवासी कैलाश नारायण सिंह (50) पुत्र अग्नू सिंह किसानी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था ।
मंगलवार की सुबह गांव के कुछ लोग खेत की तरफ जा रहे थे । इस दौरान लोगों ने कैलाश नारायण सिंह का शव उसके घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर बगीचे में नीम के पेड़ से ऊचाई पर दुपट्टा के बने फंदा पर लटका देखा ।
शव पेड़ पर लटके होने की खबर गांव में फैलते ही ग्रामीणों में हडकंप मच गया । ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़े ।ग्रामीणों की सूचना पर नरवल थाना प्रभारी चंद्र कांत मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया । बताया जा रहा है कि मृतक मंगलवार की सुबह खेत की तरफ निकला था । काफी समय बीतने के बाद भी जब वह नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे । मृतक के छह बच्चे है घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था । उधर इस घटना के संबंध में एसएचओ चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि एक युवक का शव बगीचे में नीम के पेड़ दुपट्टा के सहारे लटका मिला था जिसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है ।
