लखनऊ । जीनियस प्रेस एसोसिएशन उप्र के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश कुमार खरे के बड़े भाई अशोक कुमार खरे के आकस्मिक निधन पर निवासियों ने शोक -सभा कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
निवासियों ने कहा कि वह हम सभी को छोड़कर कर स्वर्ग लोक गमन कर गये । इस क्रम में हम सभी पार्थ अधांत निवासी अत्यन्त दुःखी हैं ।
निवासियों ने कहा कि हम सभी दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति हेतु प्रभू से प्रार्थना करते है कि प्रभू उन्हें अपनेश्री चरणों में स्थान प्रदान करे । इस सम्बन्ध में दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर उनको शांन्ति प्रदान करे एंव शोक समप्त परिवार को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अजय श्रीवास्तव,राजेश कुमार श्रीवास्तव,राजेश गुप्ता, अनिल त्रिपाठी ,राजेश राठौर,दिलीप शुक्ला,के पी सिंह ,डॉ० अनिल पांडेय,वी एस अय्यर,अजय राजवंशी,ओ पी राय,शिव शर्मा,विनय वर्मा डां अभिषेक राय आदि लोग उपस्थित थे ।
