बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी नगर के कुंवरपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में भाजपा द्वारा प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जहां पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके बाद मौजूद प्रबुद्ध जनों को सम्मानित किया गया । इस दौरान उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही ।
तमाम लाभकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए भाजपा की नीतियों का बखान किया । साथ ही आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर बिंदकी के अध्यक्ष व सभासद के प्रत्याशियों में दम भरा ।
इस मौके पर चुनाव संयोजक देवाशीष पटेल,नगर विकास नियोजन राम कुमार द्विवेदी,मंडल प्रभारी जयंती वर्मा,बिंदकी विधायक जय कुमार सिंह जैकी,जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल,बिंदकी मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी,रामकुमार साहू ,राधा देवी,काजू साहू,जय कुमार साहू,सौरव बाजपेई,राजू उमराव,भाजयुमो जिलाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा,भाजपा की वरिष्ठ नेत्री संगीता तिवारी,रन्नो देवी,समाजसेविका भाजपा नेत्री रचना हुसैन,सोमवती निषाद सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
