कानपुर । उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2023-24 का परिणाम घोषित हो गया है । जहां सरसौल ब्लॉक के जन शिक्षण इंटर कॉलेज प्रेमपुर-बड़ागांव जनपद कानपुर नगर के 18 विद्यार्थियों में से 07 छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है । इस परीक्षा में प्रत्येक छात्र को कक्षा 09 से 12 तक की शिक्षा पूर्ण करने के लिए 48000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी ।
वही जानकारी के अनुसार बता दें कि राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृति परीक्षा के लिए उन विद्यार्थियों से आवेदन लिए गए थे । जिन्होंने सातवीं कक्षा सरकारी स्कूल से पास की थी और अब आठवीं कक्षा भी सरकारी स्कूल से कर रहे है । सातवीं कक्षा में 55 फीसदी अंक लेना जरूरी है । अगर एनएमएमएस परीक्षा पास करते हैं तो कक्षा नौंवी से बारहवीं तक एक-एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृति मिलेगी ।
उत्तीर्ण छात्रों में अर्पित उत्तम (08) रैंक,सुमित कुशवाहा (12) रैंक,विवेक कुरील (13) अर्पित गौतम (15) रैंक ।
