बिन्दकी/फतेहपुर । श्री राम भक्त सेवा समिति की मासिक बैठक कृष्णा टावर,महिला डिग्री कॉलेज के पीछे,कुंवरपुर रोड बिन्दकी में सम्पन्न हुई ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम जी हिन्दू ने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य समिति का विस्तार करके सामाजिक व धार्मिक कार्यों से सामान्य जनमानस को जोड़ना है । जिसके लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया है ।जिसमें सदस्यता फार्म भरे जा रहे हैं । सदस्यों का मासिक शुल्क 100 से 200 रूपए निर्धारित किया गया है । सभी सदस्यों को आई कार्ड व प्रमाण पत्र भी जारी किया जाएगा ।

समिति की आगामी कार्ययोजनाओं में गरीब बस्तियों में एकल विद्यालय योजना,समय समय पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल चेकअप कैंप,समय समय पर जरूरत मंदों को वस्त्र वितरण,अन्न वितरण योजना,वृक्षारोपण कार्यक्रम आदि शामिल है कुछ योजनाएं गुप्त रखी गई हैं जो समय आने पर समाज के सामने आ जायेंगी ।
बैठक में विगत 10 वर्षों से समिति द्वारा किए जा रहे ।सामाजिक कार्यों व धार्मिक कार्यों की समीक्षा भी की गई ।
इस बैठक में सचिव विक्रम सिंह चौहान,महामंत्री हर्षित गुप्ता, उपाध्यक्ष शिवम गुप्ता,मोहित यादव,कोषाध्यक्ष अश्वनी गुप्ता, मीडिया प्रभारी बराती लाल, मंत्री विष्णु द्विवेदी,अंशुल सिंह, श्याम जी,विजय चौहान,अजीत कुमार,दीपू ओमर,अनूप ओमर ,राहुल बजाज,ललित राजपूत,सोनू सैनी,विपुल तिवारी,संदीप सोनकर,शिवानंद राजपूत समेत आधा सैकड़ा से ज्यादा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
