कानपुर । सरसौल विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नागापुर में गंगा किनारे स्थित श्री परशुराम मंदिर में अक्षय तृतीया एवं विष्णु अवतार भगवान परशुराम की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनन्त कुमार मिश्र उर्फ अंटू ने मां गंगा आरती करके भजन संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । भजन संध्या में करते हो तुम कन्हैया,मेरा नाम हो रहा है ।
समेत अन्य भजनों में श्रद्धालु झूम उठे चाणक्य वंशज समिति के कार्यक्रम में विधायक अभिजीत सिंह सांगा,विधायक सरोज कुमारी,पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने भी शिरकत की । कार्यक्रम में सबसे पहले भगवान परशुराम की आरती की गई इसके बाद मथुरा से आये भजन गायक धीरज बाबरा महाराज ने भजनों को प्रस्तुत किया ।
करुणामयी,कृपामयी,मेरी दयामयी राधे,मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है समेत अन्य भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालु झूम उठे । संरक्षक पूर्व मंत्री अनंत कुमार मिश्र उर्फ अंटू ने बताया कि भगवान परशुराम और अक्षय तृतीया पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए हैं ।
पौराणिक कथा के अनुसार
पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री नारायण ने अपने छठे अवतार में पृथ्वी लोक में ऋषि जगदंमिनी के घर में परशुराम के रूप में अवतार लिया था। इस दौरान उन्होंने अन्याय अत्याचार के खिलाफ अस्त्र-शस्त्र उठाकर 21 बार धरती से क्षत्रियों का संहार किया था। कार्यक्रम के समापन के बाद पहुंचे लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सह संयोजक श्री खेरेपति बाबा सेवा समिति व मानव सेवा समिति (रजी.) श्री हरि भक्त संकीर्तन परिवार मौजूद रहा।वहीकार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चन्द्र शुक्ला चिन्तक, ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज द्विवेदी, संजय द्विवेदी, कनिष्क पांडेय, रज्जन शुक्ला, बाम्बे दीक्षित, राजू पांडेय, उमेश शुक्ला, सचिन द्विवेदी, शैलेंद्र शुक्ला, ऋतुराज मिश्रा, रामजी द्विवेदी, अंकित तिवारी, आशीष तिवारी, मंयक शुक्ला, विवेक द्विवेदी, राज पांडेय, अनमोल बाजपेई, नवनीत तिवारी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
