बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के गांव बेंता में अभिभावकों की गैरमौजूदगी में घर पर अकेले रुके बच्चों को पड़ोसी युवकों द्वारा शराब के नशे में गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
बकेवर थाने में तहरीर देते हुए बेंता गांव निवासी रामबाबू गिहार पुत्र रामदीन ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ विगत शनिवार को अपने रिश्तेदारों के घर गया था । इस दौरान दो दिन तक मेरी दो बेटियां व दो बेटे घर पर अकेले थे । तभी मौका पाकर पड़ोसी युवक शितलेश व अनिल पुत्र गण बालकराम शराब के नशे में धुत होकर दोनो दिन मेरे दरवाजे पर आकर बच्चों के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी । हमारे घर वापस आने पर बच्चों ने हमें पूरी घटना का विवरण बताया तो मैंने दोनों आरोपियों के बड़े भाई विमल पुत्र बालकराम से उनकी शिकायत की । लेकिन विमल व उसकी पत्नी साक्षी ने मुझको जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें जो करना है कर लो ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कार्यवाही की जाएगी ।
