फतेहपुर । मई जून में न्यायालय सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे खुलेंगे ।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने बताया कि शासनादेश संख्या-1302/तीन-85/ सा०प्र०अनु0-53(1)/81 दिनांक 11आप्रैल 1985 में दिये गये निर्देशानुसार एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फतेहपुर द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार जनपद न्यायाधीश फतेहपुर द्वारा अपने प्रशासनिक आदेश संख्या-60/2023 19 अप्रैल 2023 के अन्तर्गत माह मई एवं जून 2023 में सिविल कोर्ट फतेहपुर, आउट लाइन्ग कोर्ट खागा एवं ग्राम न्यायालय बिन्दकी का समय प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक,जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक आधे घण्टे का लन्च ब्रेक होगा, निर्धारित किया गया हैं ।
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फतेहपुर के पत्र 24 अप्रैल 2023 द्वारा जनपद के न्यायालयों का समय उच्च न्यायालय,इलाहाबाद के पूर्व आदेशानुसार निर्धारित किये जाने की सहमति दी गयी हैं ।
अतएव उपरोक्त शासनादेश 11 अप्रैल 1985 तथा जनपद न्यायाधीश फतेहपुर के निर्गत आदेश 19अप्रैल 2023 एवं डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फतेहपुर के सहमति पत्र 24 अप्रैल 2023 के कम में जनपद के समस्त राजस्व न्यायालय व श्रम न्यायालय तथा अभिलेखागार (गाल एवं फौजदारी) कलेक्ट्रेट फतेहपुर का समय माह-मई एवं जून 2023 तक प्रातः 07:00 बजे से अपरान्ह 01:00 बजे तक,जिसमें 10:30 बजे से 11:00 बजे तक आधे घण्टे का लन्च ब्रेक शामिल हैं निर्धारित किया जाता हैं । जनपद के अन्य सभी कार्यालयों का समय यथावत पूर्वान्ह 10:00 बजे से अपरान्ह 05:00 बजे तक रहेगा ।
