बकेवर/फतेहपुर । क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में एक किसान पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया । हमले में घायल किसान को इलाज के लिए एम्बुलेंस से बिन्दकी सीएचसी ले जाया गया ।
शाहजहांपुर निवासी विनोद पुत्र सुबेदार यादव ने बकेवर थाने में तहरीर देकर कहा कि वह विगत रात लगभग 9 बजे अपने खेतों से वापिस घर आ रहा था । तभी रास्ते मे पहले से घात लगाए गाँव के ही रामबाबू यादव, राकेश,श्रीराम यादव पुत्रगण गजराज यादव व रामबाबू के दो पुत्र अतर व बड़कू ने मिलकर उस पर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया । जिस कारण उसके सिर पर चोटे आयी है ।
साथ ही उसके पुत्र धर्मेंद्र व भतीजे गुड्डू को भी मारापीटा और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है । जिसकी सूचना उसने तत्काल डायल 112 को दी थी ।
थाना प्रभारी निरीक्षक गिरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है उचित कार्यवाही की जाएगी ।
