फतेहपुर : ब्लॉक बहुआ के सुजानपुर की दोबारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हेमलता पटेल को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा प्रेसित किये गए बधाई सन्देश पत्र को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय के साथ पार्टी के पदाधिकारी सुजानपुर स्थित नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के निवास स्थल पहुंचे व बधाई सन्देश पत्र दिया एवं ब्यक्तिगत बधाई भी दी ।

इस दौरान कोरोना से बचाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे “सेवा सत्याग्रह” अभियान जिसमें जरूरत मंद लोगों को कोरोना की दवा किट वितरित की जा रही है ।

ऐसी एक सौ दवा की कीट प्रधान हेमलता पटेल को कांग्रेस पदाधिकरियों ने गाँव के लोगों की सुरक्षा के लिए वितरण के लिए दी प्रधान हेमलता पटेल ने इस इस सराहनीय पहल हेतु महासचिव प्रियंका गाँधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू के साथ साथ जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय सहित समस्त पदाधिकारियों का सादर आभार ब्यक्त किया ।
इस दौरान प्रधान हेमलता पटेल के साथ जिलाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय,उपाध्यक्ष शिवाकांत तिवारी,राजीव लोचन निषाद,सचिव उदित अवस्थी, पंकज गौतम आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
