महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न की जांच करने वाली IOA की समिति के सदस्य योगेश्वर दत्त ने कहा है कि पहलवानों को उन्होंने तीन महीने पहले ही पुलिस में मामला दर्ज कराने की सलाह दी थी ।
2012 ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता इस पहलवान ने कहा है कि पुलिस तो तभी कार्रवाई करेगी । जब उन्हें इसकी सूचना दी जाएगी ।
उनके अनुसार, यदि कोई घर पर बैठा रहे, तो पुलिस कार्रवाई कैसे करेगी ।
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहलवानों को तीन महीने पहले ही ऐसा करने को कहा था । मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए ।’’
#WATCH | Yogeshwar Dutt, Olympic medallist wrestler & a member of the committee that probed the allegations of sexual harassment of wrestlers says, "…Police will take action only when you report it to them. They won't do it if one sits at home. Wrestlers should have done it 3… pic.twitter.com/oYTjEemkI5
— ANI (@ANI) April 30, 2023
उन्होंने कहा, “खेल मंंत्रालय और ओलंपिक संघ दोनों ने ही कमेटियां बनाई थीं, लेकिन कमेटी किसी को दोषी साबित नहीं कर सकती, उनके पास इतनी पावर नहीं है, वो अधिकार न्यायालय के पास हैं कमेटी के पास सिर्फ़ इतनी ही पावर है कि वो दोनों पक्षों की बात सुने और अपनी रिपोर्ट दे ।”
योगेश्वर दत्त भारतीय ओलंपिक संघ की सात सदस्य जांच कमेटी का हिस्सा थे ।
