Exif_JPEG_420
बिन्दकी/फतेहपुर । बहुजन समाज पार्टी के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का बिन्दकी प्रथम आगमन पर बसपाइयों द्वारा नगर में जोरदार स्वागत किया गया ।
बिन्दकी नगर के कोतवाली के पीछे स्थिति एक मैदान में बहुजन समाज पार्टी की जनसभा आयोजित हुई जिसमें मुख्य अतिथि बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ के मंच आगमन पर बसपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बड़े जोश खरोश से फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया ।

फिर उसके बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर काशीराम और गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया ।

प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल नगर पालिका अध्यक्ष पद से बसपा प्रत्याशी नीलम सोनी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए ज्यादा से ज्यादा चुनाव चिन्ह हाथी पर मतदान करने को कहा । साथ ही डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए हुए संविधान को लेकर सराहा और कहा कि मतदान डालने का अधिकार और वोट करने का अधिकार डॉक्टर बी आर अंबेडकर ने ही दिया है । उन्होंने अपने संविधान में लिखा था कि सबको मतदान का अधिकार है ।
इस मौके राजू गौतम, मुख्य जोन इंचार्ज प्रयागराज मिर्जापुर मंडल अमरेंद्र बहादुर भारती ,मुख्य जोन इंचार्ज प्रयागराज मिर्जापुर मंडल जगन्नाथ पाल, मुख्य जोन इंचार्ज प्रयागराज मिर्जापुर मंडल पूर्व विधायक वर्तमान जिला अध्यक्ष मुरलीधर गौतम, बाबूलाल सोनी उर्फ बाबू भाई ,मामा मूलचंद्र सोनी नीलम सोनी प्रत्याशी बीएसपी ,बबलू सिंह चौहान जिला कोषाध्यक्ष,मनीष गौतम पूर्व कोऑर्डिनेटर प्रयागराज, अखिलेश गौतम विधानसभा अध्यक्ष बिंदकी,वली अंसारी ,सुरेन्द्र कुमार सोनी, शफीक अहमद नगर अध्यक्ष,संतोष कुमार गौतम नगर अध्यक्ष,राजेश कुमार नगर महासचिव,राम प्रताप सोनकर नगर सचिव ,अनिल सोनी नगर कोषाध्यक्ष ,अफसर अली ,शाहिद अंसारी,शाहनवाज कुरेशी ,हाफिज सईद कुरैशी ,नासिर कुरैशी ,निसार,इशाक,अरविंद गौतम,श्याम बाबू सभासद प्रत्याशी , गोलू सभासद प्रत्याशी,अखिलेश सोनकर सभासद प्रत्याशी,सोनू गौतम सभासद प्रत्याशी,वासु सैनी सभासद प्रत्याशी,गुड्डू तिवारी सभासद प्रत्याशी आदि गणमान्य लोग उनके साथ मौजूद थे ।
