फतेहपुर । मतदान के दिन 04 मई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा ।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) फतेहपुर ने बताया कि एतद द्वारा सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि राज्य निर्वाचन आयोग उ०प्र० लखनऊ की अधिसूचना सं0-206/रा० नि० आ० अनु० – 4 /न0नि0/ 2023 दिनांक 09 अप्रैल, 2023 तथा अपर मुख्य सचिव,उ०प्र० शासन,सामान्य प्रशासन अनुभाग के पत्र- 20 अप्रैल 2023 द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के द्वारा जनपद फतेहपुर के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्षों एव सदस्यों हेतु 173 मतदान केन्द्रों के अन्तर्गत 472 मतदेय स्थलों पर प्रथम चरण का मतदान 04 मई 2023 (दिन-गुरूवार) को सम्पन्न होगा ।
मतदान दिवस 04 मई 2023 दिन – गुरूवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है ।
