फतेहपुर । डॉ० सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में समाजसेवी डॉ० अनुराग श्रीवास्तव द्वारा राधानगर निवासी सुरेश जो कि पैडल वाला रिक्शा चलाकर जीवनयापन बड़ी मुश्किल से कर रहें हैं । इनके 2 बेटी व 1 बेटा तथा पत्नी का 4 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुका है । जानकारी मिली कि इनके पास अभी खाने के लिए कुछ भी उपलब्ध नहीं है । जिस पर तत्काल राशन सामग्री (आटा,दाल,तेल,बिस्कुट, नमकीन, साबुन, टूथपेस्ट) व सब्जियां इत्यादि प्रदान की गई । साथ ही इनके जीवनयापन हेतु आत्मनिर्भर बन जाएं । इसके लिये एक सप्ताह बाद से सब्जियों का ठेला भी लगवाया जाएगा एवं इनके तीनों बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश भी दिलाया जाएगा ।
डॉ० अनुराग द्वारा पूर्व में भी इन्हें एक बार राशन सहायता दी जा चुकी है ।
इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी अभिनव श्रीवास्तव व सुरेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे ।
