फतेहपुर । नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 मतगणना को सकुशल,निष्पक्ष,पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों की मतगणना ड्यूटी लगाये जाने हेतु साफ्टवेयर पर फीड डाटा का प्रथम रेडमाइजेशन एनआईसी कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की उपस्थिति में किया गया । जिसमे सीएस- 224 एवं सीए-672, एसीए-224 लगाए गए है ।

09 एवं 10 मई 2023 को सरदार बल्लभ भाई पटेल (प्रेक्षा गृह) फतेहपुर में मतगणना का प्रशिक्षण दो पालियों में 250-250 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0एवंन0नि0) /मुख्य विकास अधिकारी श्री सूरज पटेल, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) विनय कुमार पाठक, जिला विकास अधिकारी श्री प्रमोद सिंह चंदरौल,जिला सूचना अधिकारी श्री आर0एस0 वर्मा,जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आर0एस0 गौतम,सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।
