फतेहपुर । रायबरेली के आई.टी.आई ऑफिसर्स क्लब में आयोजित यूपी स्टेट हैण्ड टू हैण्ड फाइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था । जिसमें फतेहपुर जनपद के बिन्दकी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एव रनर अप विजेता बनकर विद्यालय का एव अपने माता पिता के साथ साथ जनपद व बिन्दकी नगर का नाम भी रोशन किया ।
जिसमें विद्यालय के बच्चों ने आठ स्वर्ण पदक जीते ।








जिनमें क्रमश: आयुष राज,आयुष विमल,अनुकल्प,सचिन पाल ,प्रशान्त कुमार,सूर्यांश,रीति,दीपमाला आदि बच्चों ने प्रतिभाग किया था जिसमें रजत पदक विजेता आदर्श,अभिनव व लक्ष्मी हैं व एक कांस्य पदक विजेता युवराज ने प्राप्त किया ।
बच्चों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एव विद्यालय के प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव व निर्देशिका प्राची श्रीवास्तव एव प्रधानाचार्य नितिन तिवारी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं । साथ ही भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया ।
