फतेहपुर । उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प मिशन रोजगार को सफल बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय व कौशल विकास मिशन, फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में 17 मई 2023 को प्रातः 11 बजे से जहानाबाद विधानसभा के अन्तर्गत ममता मैरिज लॉन अमौली रोड, फतेहपुर परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की निव्या इन्फा स्ट्रक्चर टेलीकॉम सर्विसेज न्यू एक्वा आर.ओ . सिस्टम,संजीवनी आयुर्वेदिक, डस्की स्टालियन कन्सलटेन्सी सर्विसेज,बजाज आटोमोबाइल एंड मैन पवर सर्विसेज,आर्कटिक इन्डस्ट्रीज,मैनकाइन्ड हेल्थ केयर सर्विसेज,तेजस ग्रेड ग्लोबल, पीपल दी आनलाइन सर्विसेज,याजाकि इंडिया प्रा.लि.,पी.पी .ए.पी. इंडिया प्रा.लि. अहमदाबाद मदसरन सूमी सिस्टम अहमदाबाद बी०के०टी०टायर्स प्रा.लि.,अहमदाबाद आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को वेतनमान 8500 से 15500 हेतु चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा ।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल www.sewayojan.up.nic.in & भी अभ्यर्थी जो इंटर स्नातक आई.टी.आई./डिप्लोमा उत्तीर्ण आयु 18 से 35 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वयं का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) व समस्त प्रमाण पत्रों सहित आयोजन स्थल पर प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो ।
रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु 17 मई 2023 तक कार्यालय से सम्पर्क करें । इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल www.ncs.gov.in पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है ।
