फतेहपुर । सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) फतेहपुर एतद्द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद फतेहपुर में अवस्थित 03 मतगणना केन्द्रों यथा-राजकीय इण्टर कालेज फतेहपुर,शुकदेव इण्टर कालेज (नई बिल्डिंग) खागा एवं श्री सोहनलाल द्विवेदी राजकीय बालिका इण्टर कालेज बिन्दकी में मतगणना 13 मई 2023 को प्रातः 08:00 बजे से प्रारम्भ होगी ।
उपरोक्त मतगणना केन्द्रों का अनुमोदन आयुक्त महोदय,द्वारा प्रदान किया गया है ।
