फतेहपुर । नगर पालिका परिषद सदर अंतर्गत शांति नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर के तालाब का कायाकल्प एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने निरीक्षण किया । तालाब का हो रहे जीर्णोद्धार/सौन्द्रीकरण के कार्य को देखा ।

उन्होंने कहा कि कार्य मे जन सहयोग लेते हुए कार्य गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा कराया जाय । तालाब के चारो ओर टहलने के लिए पाथवे व बैठने के लिए बेंच,बच्चों के खेलने के लिए झूले,ग्रीन ग्रास,चारो ओर पौधे आदि से सुसज्जित किया जाय ।
हम सबका कर्तव्य है कि अपनी विरासत/संस्कृति को संजोय रखने,के उद्देश्य से प्राचीन मंदिरों के तालाबो का सौन्द्रीयकरण कराया जा रहा है । जिससे की आम नागरिक मंदिर में पूजा अर्चना करने बाद में आराम से पार्क में टहल सके ।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर अवधेश कुमार निगम, जिला सूचना अधिकारी,जे0ई0 नगर पालिका परिषद सदर, लेखपाल सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
