छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कर्नाटक चुनाव के परिणाम से यह ज़ाहिर होता है कि बजरंग बली कांग्रेस पार्टी के साथ हैं ।
समाचार एजेंसी पीटीआई की ख़बर के अनुसार, रायपुर से संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि कर्नाटक में बीजेपी की हार नरेंद्र मोदी की हार है ।
कर्नाटक विधानसभा के चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के कांग्रेस के वादे पर कहा था कि कांग्रेस बजरंगबली को ‘ताले में बंद’ करने की कोशिश कर रही है ।
उन्होंने कहा, ”देखिए बीजेपी ने बजरंग दल को बजरंग बली बनाया था । बजरंग बली बजरंग बली हैं । साधारण इंसान उनका मुकाबला नहीं कर सकता । बजरंग बली हमेशा सत्य, प्रेम, भाइचारा का साथ देने वाले हैं । जहां भ्रष्टाचार होगा, पाप होगा, तो बजरंग बली की गदा उन्हीं पर पड़ती है । आज कर्नाटक में जो रिजल्ट आया है वो भ्रष्टाचारियों के सिर पर गदा पड़ी है । ये नरेंद्र मोदी की हार है ।”
