फतेहपुर : कल 01 जून से जनपद में 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के नागरिकों के कोविड-19 टीकाकरण किये जाने के सम्बंध में आज सोमवार को जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (सीएमओ कार्यालय 2nd फ्लोर) में प्रिन्ट,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओ के साथ सम्पन्न हुई ।

इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि जिला न्यायालय फतेहपुर कोर्ट संख्या-2 एवं सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग विकास भवन फतेहपुर (जिला सूचना कार्यालय), राजकीय इण्टर कॉलेज फतेहपुर, बी-बैंक/कार्यालय बेसिक शिक्षा अधिकारी फतेहपुर,जिला महिला चिकित्सालय फतेहपुर, समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिन्दकी,यू0पी0एच0सी0 पक्कातालाब , यू0पी0एच0सी0 राधानगर,आयुष विंग ,जिला चिकित्सालय परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तेलियानी एवं खजुहा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खागा कुल 12 स्थानों पर कोविड-19 का टीकाकरण किया जाएगा ।
उन्होंने बताया कि अभिभावक स्पेशल सी0वी0सी0 जनपद में 12 वर्ष से कम आयु के बच्चों के माता पिता का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा । इसके लिए उन्हें पंजीकरण एवं टीकाकरण के समय अपने बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम होने का प्रमाण (आधार कार्ड/जन्म प्रमाण पत्र/कोई अन्य) पत्र प्रस्तुत करना होगा । के लिए प्रतिदिन दो सी०वी०सी० स्थापित किये जायेंगे । जनपद के नगरीय क्षेत्र में उक्त आयु वर्ग हेतु प्रतिदिन 03 नगरीय क्षेत्र सी०वी०सी० स्थापित किये जायंगे ।
उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि 01 जून से आयोजित होने वाले मेगा कोविड-19 टीकाकरण का प्रचार प्रसार किया जाए ताकि लोग जागरूक होकर टीकाकरण करा सके और टीकाकरण को सफल बनाया जा सके ।
आप सभी मिलकर वैक्सीन लगवाए जिससे खुद,अपने परिवार व जनपद को सुरक्षित रख सके । अपने उन्होंने आये हुए पत्रकार बन्धुओ से अमूल समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी सत्य प्रकाश,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० जी०के० माहेश्वरी, डॉ० सुरेश, डॉ० एस०पी० जौहरी सहित प्रिन्ट/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधु उपस्थित रहे ।
इसके पूर्व जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में 01 जून से चलने वाले कोविड-19 टीकाकरण अभियान की बैठक की । उन्होंने अभियान में लगे चिकित्सको/अधिकारियों से कहा कि आप लोगो को जो कार्य सौंपे गए है उनका सही से निर्वाहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दे ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ,एडीपीआरओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित चिकित्सक/जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
