फतेहपुर । आर्बीटेशन के निष्पादन वादों की विशेष लोक अदालत भी 21 मई को आयोजित होगी । यह जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि श्री रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फतेहपुर के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई का सफल आयोजन एवं आर्बीटेशन की विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर फतेहपुर एवं समस्त तहसीलो में प्रातः-10ः00 बजे से किया जा रहा है ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में एम0वी0एक्ट के ई-चालान, धारा एन0आई0एक्ट,आपराधिक शमनीय वाद,बैंक वसूली वाद,मोटर दुर्धटना प्रतिकर वाद,वैवाहिक वाद,श्रम वाद,भूमि अधिग्रहण वाद,विद्युत एवं जल बिल विवाद,वेतन भत्तो एवं सेवा निवृत्ति लाभो से सम्बन्धित सेवा प्रकरण,राजस्व वाद,अन्य दीवानी वाद ,सुखाधिकार निषेधाज्ञा वाद एवं विशिष्ट अनुतोष आदि सुलह समझौता/संस्वीकृति के आधार पर निस्तारित होने योग्य मामले निस्तारित किये जायेगें । साथ ही 21 मई को आयोजित होने वाली आर्बीटेशन के निष्पादन वादो की विशेष लोक अदालत का आयोजन भी किया जायेगा ।
आम जन मानस से यह अपेक्षा है कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 21 मई को समय प्रातः 10:00 बजे के सफल आयेाजन हेतु अधिकाधिक संख्या में उपस्थित हो करके सम्बनिधत न्यायालय/जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क कर अपने वाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में नियत कराकर लाभान्वित हो ।
