फतेहपुर । जिला सेवायोजन अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन एवं प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के संकल्प मिशन रोजगार को सफल बनाने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय फतेहपुर द्वारा 24 मई,2023 को प्रातः 11:00 बजे से बिन्दकी विधान सभा के अन्तर्गत एस.बी.एस. एजूटेक प्रा.लि.,स्टेशन रोड मलवॉ फतेहपुर परिसर में रोजगार मेला व करियर काउन्सिलिंग कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें प्रदेश स्तर की टैलेन्ट सेतु सर्विसेज प्रा.लि., पूणे लार्सन एंड टुबरो कन्सट्रक्सन,हापुङ,पीपल दी आनलाइन सर्विसेज,रायबरेली, भारत कन्सट्रक्सन सप्लाई, लखनऊ आदि कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर योग्य अभ्यर्थियों को वेतनमान 10000 से16000 हेतु चयनित कर सेवायोजित किया जायेगा ।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी का सेवायोजन पोर्टल पर पंजीयन साथ ही रोजगार मेले हेतु आनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है कोई भी अभ्यर्थी जो इंटर,स्नातक, आई.टी.आई./डिप्लोमा उर्त्तीण, आयु 18 से 35 वर्ष तक हो उक्त तिथि को अपने पंजीयन प्रपत्र स्वयं का बायोडाटा (कम से कम तीन प्रतियों में) व समस्त प्रमाण पत्रो सहित आयोजन स्थल पर प्रातः 10 बजे तक अवश्य उपस्थित हो। रोजगार मेले में आनलाइन आवेदन हेतु 24 मई 2023 तक कार्यालय सम्पर्क करें ।
इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी विभाग के पोर्टल पर अथवा किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
