फतेहपुर । जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश के क्रम मे ग्राम कूंधन विकास खण्ड हथगाम में 20 से 22 मई तक विभिन्न विभागों द्वारा कैम्प का प्रयोजन कराया जा रहा है । जिसमें स्वास्थ्य विभाग,समाज कल्याण,द्विव्यांगजन सशक्तिकरण,प्राबेशन,विद्युत विभाग एवं समस्त कल्याण विभाग द्वारा कैम्प लगाया गया तथा जनपंचायत का आयोजन भी किया गया ।
कैम्प में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 60 के सापेक्ष 60 को लाभान्वित किया गया ।
समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 49 के सापेक्ष 49 को लाभान्वित किया गया । द्विव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा द्विव्यांगजन पेंशन (भरण पोषण अनुदान) योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 02 के सापेक्ष 02 को लाभान्वित किया गया प्राबेशन विभाग द्वारा उ०प्र०मु०मं०बा० योजना में प्राप्त आवेदनो की संख्या 03 के सापेक्ष 03 तथा निराश्रित महिला पेंशन योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 64 के सापेक्ष 64 को लाभान्वित किया गया । विद्युत विभाग द्वारा सौभाग्य/समाधान योजना में प्राप्त आवेदनों की संख्या 03 के सापेक्ष 03 को लाभान्वित किया गया । इस प्रकार जिला प्रशासन की पहल पर आयोजित कैम्प में ग्रामवासियों द्वारा उत्साह पूर्वक समस्त विभागों की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा समस्त विभागों द्वारा ग्राम को योजनाओं से संतृप्त करने का अभियान चलाया जा रहा है ।
