बिन्दकी-फतेहपुर : जनपद फतेहपुर के कस्बा बिन्दकी तहसील सभागार कक्ष में उपजिलाधिकारी बिन्दकी विजय शंकर तिवारी व नोडल अधिकारी डॉक्टर जे.एस पटेल के नेतृत्व में विभाग की एक संयुक्त टीम द्वारा “होम्योपैथिक इम्युनिटी बूस्टर आर्सेनिक” एलबम-30 का वितरण किया गया ।

डॉक्टर जय सिंह पटेल ने बताया कि अभी कोरोना संक्रमण समाप्त नहीं हुआ है । लॉकडाउन खुल जाने का मतलब यह नहीं कि लापरवाही बरतें इसलिए बार बार हाथों को धुलें,मास्क पहनें सोशल डिस्टेंसिंग का अवश्य पालन करें । जिस पर डॉ० जया निगम मेडिकल ऑफिसर ने बताया कि इस दवा को प्रतिदिन तीन दिनों तक सुबह खाली पेट चार गोलियां लें इसके बाद इक्कीस दिनों के अन्तराल के बाद पुनः तीन दिनों तक चार गोलियां खाली पेट फिर से लें इस दवा के सेवन करने से व्यक्ति के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कोरोना जैसे वायरस से लड़ने में मददगार साबित होती है । इसके साथ ही किसी अन्य तरह के बैक्टीरिया भी व्यक्ति के शरीर मे नहीं पनप पाते हैं तो वहीं डॉ० रश्मि उत्तम ने बताया कि हम लोग कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से लोगों को बचाने के लिए ज्यादा से इन दवाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहें हैं ताकि हमारा देश और हमारे देश की युवा पीढ़ी सुरक्षित रहे ।
इस मौके तहसीलदार चन्द्रशेखर यादव, नोडल अधिकारी डॉ० जय सिंह पटेल, डॉ.जया निगम मेडिकल ऑफिसर गुनीर, डॉ.अनिल विद्यार्थी मौहार, डॉ.रश्मि उत्तम बिन्दकी,डॉ० गणेश निगम, डॉ० नीतू सिंह, डॉ० अंजूपाल, डॉ० शशि आर्या फार्मासिस्ट शशांक उमराव, नरेन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।
