कानपुर । नरवल थाना क्षेत्र के करबिगवां गांव का रहने वाला युवक ने वीडियो कॉल रिसीव कर ली । सामने न्यूड लड़की थी । जिसने युवक को बातों में फंसाकर न्यूड होने को मजबूर कर दिया और थोड़ी ही देर बाद उसके पास फोन आया । बात करने वाले बताया कि तुम्हारा न्यूड वीडियो मेरे पास है । तुम मेरे फोन पे या गूगल पे पर पचास हजार भेज दो नहीं तो यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल कर दूंगा और इंटरनेट मीडिया पर न्यूड वीडियो काल करके ब्लैकमेल करने वाली लड़कियों की हकीकत कुछ ओर ही होती है ।
दरअसल,फेसबुक,इंस्टाग्राम या किसी अन्य माध्यम से आपको ठगने के लिए शातिर आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाते हैं । शातिर अपनी प्रोफाइल पर खूबसूरत लड़की की फोटो लगा लेते हैं, असल में वह लड़के होते हैं । इस तरह के शातिर खूबसूरत लड़कियों के नाम से अलग-अलग फर्जी अकाउंट बनाकर युवकों से पहले डेटिंग एप पर या सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं उसके बाद रात के समय उनके पास फेसबुक मैसेंजर या वाट्सएप पर वीडियो काल करके न्यूड वीडियो बना लेते हैं । वह अपने फोन में स्क्रीन रिकार्डर आन करके युवकों की वीडियो रिकार्ड कर लेते हैं । उसके बाद बैकग्राउंड में पहले से बनाई गई लड़की के न्यूड वीडियो को प्ले कर देते हैं । वह इस तरह के वीडियो को फेसबुक फ्रेंड और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं ।
